साहित्य, समाज, संस्कृति और सिनेमा का वैचारिक मंच

Wednesday, September 10, 2025

ठा. पूरन सिंह स्मृति 'सूत्र सम्मान 2025' कोलकाता के युवा कवि डॉ. सुनील कुमार शर्मा को

लोक कवि ठा. पूरन सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष युवा कविता के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित "सूत्र सम्मान" इस वर्ष (2025) कोलकाता के युवा कवि डॉ. सुनील कुमार शर्मा को दिये जाने का निर्णय सूत्र समिति द्वारा लिया गया है। कवि डॉ. सुनील कुमार शर्मा को छ.ग. के सांस्कृतिक नगरी कोण्डागाँव में 25 अक्टूबर 2025 को "सूत्र एवं ककसाड़, साहित्यिक पत्रिका" के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में ठा. पूरन सिंह स्मृति "सूत्र सम्मान-2025" प्रदान किया जायेगा।

युवा कवि डॉ. सुनील कुमार शर्मा का जन्म 01 नवम्बर 1975 को उ.प्र. के बुलन्दशहर में हुआ है। बी.ई., एम. टेक, पी. एच. डी. किये डॉ. सुनील कुमार शर्मा, हिन्दी के संभावनाशील कवि है, सुनील की कविताओं में जो अनगढ़ जीवन है वह उम्मीद की तरह है। डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण काम करते हुए आधुनिक तकनीक को रचना के स्तर आगे बढ़ाया है। वाणी प्रकाशन से एक कविता संग्रह के अलावा प्रौद्योगिकी पर डॉ. शर्मा के शोधपूर्ण किताबें प्रकाशित है। हिन्दी के महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में युवा कवि सुनील कुमार शर्मा की कविताएं, गजलें, समीक्षाएं व तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लेख आदि प्रकाशित होती रहती है। वर्तमान में डॉ. सुनील कुमार शर्मा कोलकाता में कार्यकारी निदेशक के पद पर भारतीय रेलवे में पदस्थ हैं।

विदित हो कि ठा. पूरन सिंह स्मृति "सूत्र सम्मान" वर्ष 1997 से देश के किसी एक संभावनाशील युवा कवि-लेखक को दिया जा रहा है। यह 28वाँ सम्मान है। इसके पूर्व युवा कवि अशोक शाह, प्रत्तापराव कदम, नासिर अहमद सिकदर, रजत कृष्ण, निर्मल आनंद, संजीव बख्शी, विनय सौरभ, एकांत श्रीवास्तव, अग्निशेखर, बसंत त्रिपाठी, सुरेश सेन निशांत, विमलेश त्रिपाठी, रेखा चमोली, सौरभ राय, आत्मारजन, बहादुर पटेल, राजकिशोर राजन, सतीश कुमार सिंह, माधव राठौड़, भास्कर चौधुरी, सूर्यप्रकाश जीनगर, ओमप्रकाश मिश्र, संजय अलंग, डॉ. जमुना बीनी और शरद कोकास को ठा. पूरन सिंह स्मृति "सूत्र सम्मान" से नवाजा गया है।
Share:

0 Comment:

Post a Comment

COPYRIGHT © 2024 परिवर्तन वेब पोर्टल (ALL RIGHTS RESERVED). Powered by Blogger.

Total Pageviews

Followers

Slider image 1

Slider image 1
coba ahh